ताजपुर प्रखंड के फाजिलपुर में किसानों ने पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन से फसल नुकसान की पीड़ा की शिकायत
ताजपुर प्रखंड के फाजिलपुर में पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर किसानों का एक शिष्टमंडल उनसे मिलकर बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान की समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया।
पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किसानों को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही कृषि विभाग के वरीय अधिकारियों से मिलकर फसल नुकसान के मामले में उचित पहल करने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि विगत दिनों बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने समस्तीपुर सहित कई जिलों में गेहूं, सरसों और आम/लीची की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
इससे अन्नदाताओं की कमर टूट गई है। सरकार से जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने की है। उन्होंने कहा कि कटाई के करीब खड़ी गेहूं की फसल और सरसों, मसूर, तथा फलदार पेड़ों पर आए मंजर गिर गए हैं। फसल बर्बादी से किसानों के सामने आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
प्रभावित किसानों के नुकसान का आकलन कराकर सरकारी सहायता तत्काल मुहैया कराया जाना चाहिए।
- बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने समस्तीपुर सहित कई जिलों में गेहूं, सरसों और आम/लीची की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
- कटाई के करीब खड़ी गेहूं की फसल और सरसों, मसूर, तथा फलदार पेड़ों पर आए मंजर गिर गए हैं।
- फसल बर्बादी से किसानों के सामने आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।